Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि राज्य में अप्रैल महीने से शिक्षा मित्रों को 18000 रुपये मिलेंगे

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों को 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये महीना देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि यूपी में काफी लंबी समय से शिक्षा मित्र और अनुदेशक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब सीएम योगी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

यूपी में कितने शिक्षा मित्र?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में करीब 1 लाख 43 हजार शिक्षा मित्र हैं। बसपा प्रमुख मायावती की सरकार ने अपने शासन काल में शिक्षा मित्र की ट्रेनिंग दी थी। साल 2012 में अखिलेश सरकार ने इन्हें सहायक शिक्षक बना दिया था हालांकि, अखिलेश सरकार का ये आदेश हाई कोर्ट में चैलेंज हो गया था क्योंकि RTE एक्ट के तहत सहायक शिक्षक को TET पास करना जरूरी था।

सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई थी

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को सही माना था और यूपी में सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई थी। इसके बाद ये सभी 1 लाख 43 हजार सहायक शिक्षक यूपी के स्कूलों में शिक्षा मित्र बन गए और इन्हें 10 हजार रुपये महीना दिया जाने लगा जबकि सहायक शिक्षक के तौर पर इन्हें 50 हजार रुपये महीना मिलता था।

अनुदेशकों को भी फायदा

वहीं, अनुदेशकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल में और 24 हजार से ज्यादा अनुदेशक मौजूद हैं। ये संविदा पर हैं और इन्हें 7 हजार रुपये महीने सैलरी के तौर पर मिलती है। हालांकि, विधानसभा में सीएम योगी ने ऐलान किया है कि इन अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये महीना मिला करेगा।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

दिल्ली: गांधी नगर इलाके में एक विधवा महिला के सास और ससुर ने नकली चाबी बनवाकर उसके कमरे से लाखों के सोने-चांदी और हीरे के गहने और करीब 3.40 लाख कैश चोरी कर लिए.

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक विधवा महिला के सास और ससुर ने नकली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *