UNNAO NEWS: शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर में लोडर चालक का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक किराए पर कमरा लेकर रहता था। कुछ दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बउवा कश्यप मूल रूप से बांदा जिले के भजौली का रहने वाला था। कई दिनों से अंदर से बंद कमरे से दुर्गंध आ रही थी। इसकी जानकारी लोगों ने शनिवार सुबह पुलिस को दी। तब घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
वहीं, मकान मालिक सुनील के अनुसार, बउवा कश्यम डेढ़ माह से किराए का कमरा लेकर पत्नी मालती और दो बेटों व एक बेटी के साथ रह रहा था। इसी मकान में तीन और किराएदार भी रहते हैं। कुछ दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।