Unnao:-नगर काँग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वावधान में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 41वीं पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री, प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती गांधी चौक(मिश्रा कालोनी) में मनाई गई।।
उपस्थित पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर के उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा की इंदिरा गांधी जी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री कोई नही हुआ जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये।जिससे विपक्ष को भी उनको दुर्गा की उपाधि देनी पड़ी।।
बैंकों का राष्ट्रीयकरण, जमीदारी उन्मूलन, राजशाही का अंत ऐसे कार्य थे जिससे देश मे समानता और लोकतंत्र की स्थापना हुई।। वहीं सरदार पटेल ने 560 के ऊपर रियासतों को एकीकरण करके इस महान देश की स्थापना की।। जिसके कारण उनको लौह पुरुष की उपाधि मिली।।।
प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी, संजय सिंह,बाबूलाल गुप्ता,रामकिशोर पाल, विश्वनाथ दास,रामचेतन भास्कर, निर्मल बाजपेयी, मो हनीफ,पिंटू तिवारी,गंगाविष्णु, विचित्र वीर सिंह,अकबाल अवस्थी,राजाराम,रंगीलाल शर्मा,बुद्धिलाल विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।
RB News World Latest News