Breaking News

लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हों 60244 पुलिस कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र बाँटेंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार आज 60244 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगी। इसके लिए राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पास की थी। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यक्रम से एक दिन पहले तैयारियों की समीक्षा की।

डीजीपी ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद बताया कि अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कांस्टेबल के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उनके गृह जिले और कार्यक्रम स्थल के बीच एक जिला चुना गया है, जहां कांस्टेबल रात भर विश्राम करेंगे।

दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12:05 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और 12:30 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह लगभग एक घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में शीर्ष 50 स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में 55 हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। कार्यक्रम में कांस्टेबलों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुल 60 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। इनमें से 12048 पद महिलाओं के लिए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। प्रदेश के 67 जनपदों में 1174 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 60244 लोगों ने परीक्षा पास की। अब इन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित हुई थी, जिसे रद्द कर दिया गया था और छह महीने के अंदर दूसरी परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा गया था। अगस्त 2024 में दोबारा परीक्षा हुई और इसे पास करने वाले लोगों को अब नियुक्त किया जा रहा है।

About admin

admin

Check Also

ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले जलपुरा गांव में एक युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले जलपुरा गांव में उस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *