Breaking News

गाजियाबाद में एक ढाबे पर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई, खाना देर से परोसने को लेकर विवाद हुआ था

गाजियाबाद: जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक ढाबे पर हुए विवाद में 2 युवकों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक खाना देरी से परोसने के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यहां चाकूबाजी की घटना हुई। घटना अंबेडकर गेट के पास स्थित वैष्णो ढाबे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू निकाल लिए। इस घटना में खोड़ा निवासी सत्यम (26) और उसके दोस्त श्रीपाल (25) की चाकू लगने से मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल है।

खाने का बिल मांगने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक फैक्ट्री में काम करने वाले दोस्त सत्यम, श्रीपाल और अनुराग ई रिक्शा से आंबेडकर गेट के पास वैष्णो ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। ढाबे से शराब के साथ खाने का सामान (चखना) मंगवाने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद खाने का बिल मांगने पर ढाबा कर्मचारियों से इनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान ढाबा कर्मचारियों ने चाकू या अन्य किसी नुकीले हथियार से इन तीनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। इसमें सत्यम और श्रीपाल की मौत हो गई जबकि अनुराग घायल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शराब पीने के विवाद में झगड़ा हुआ। दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

शादी का वादा कर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि दो पढ़े-लिखे बालिगों के बीच लंबे समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *