Breaking News

महोबा में एक गांव से 10 दिनों के अंतर पर 2 बड़े अजगर मिले, गांव में हड़कंप मच दहशत फैल गई।

महोबा: यूपी के महोबा में महज दस दिनों के अंतराल में एक ही जगह पर नर और मादा का जोड़ा अजगर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे आपदा मित्र ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छुपे विशालकाय अजगर को निकाल कर पकड़ लिया।

क्या है मामला?

दरअसल मामला खरेला थाना क्षेत्र के बारी गांव का है। यहां दस दिनों के अंतराल में एक ही जगह पर तकरीबन दस फिट लम्बे दो भारी भरकम अजगर निकलने से हड़कम्प मच गया। गांव में अजगर की आहट से ग्रामीण दहशत के साये में रहने को मजबूर थे।

गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह के ट्यूबबेल के पास अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर पहुंचे जंगली जानवरों को रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र अक्षय कुमार ने तीन घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद बिल में छुपे अजगर को रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया।

तकरीबन दस फिट लम्बे अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौक़े पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से अजगर खेतों में दिख रहे थे। करीब दस दिन पहले एक अजगर को पकड़ा गया था। आज दूसरे अजगर को भी पकड़ लिया गया है।

रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र ने बताया कि बारी गांव के रहने वाले ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि यहां पर अजगर सांपों का जोड़ा देखा गया है। पास में ही कथा का आयोजन कराया जा रहा था, जिससे कथा सुनने आने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त था।

दस दिन पहले इसी जगह से हमने एक मादा अजगर का रेस्कयू किया था जिसको चोट लगी थी। उसका इलाज करके उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है और आज तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छुपे दूसरे नर अजगर को भी पकड़ लिया गया है। इसे भी उसी स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा, जहां पर मादा अजगर को छोड़ा गया था।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मुजफ्फरनगर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अमजद ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, 9 एमएम कार्बाइन, पिस्टल, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमजद का एनकाउंटर कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *