Breaking News

Aaj Ka Rashifal 27 December: गृह नक्षत्रो के अनुसार आज का पंचांग आपके बारे में क्या बता रहा है जानने के लिए पढ़े, साथ ही जाने कैसे आज का दिन आप बेहतर बना सकते है.

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। ऐसे में जानेंगे कि सभी 12 राशियों के लिए ग्रह योग नक्षत्र तिथि और भद्रा की स्थिति के साथ आज का दिन क्या संकेत दे रहा है।  इसके साथ ही आज आपका लकी कलर क्या है और आज का लकी नंबर ये भी जानिए।

मेष राशि: दिन रहेगा बेहतर, नए विचार दिलाएंगे फायदा

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 1

वृष राशि: सरकारी कामों में मिलेगी सफलता

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, आज उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग – ग्रीन
  • शुभ अंक – 9

मिथुन राशि: बढ़ेगा मान सम्मान, लेकिन सतर्क रहना जरूरी

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज कार्य स्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 4

कर्क राशि: दिन रहेगा मौज-मस्ती से भरा

आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। आज अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण निजी बातों को नजर अंदाज न करें। आज अन्य लोगों द्वारा गई मदद से आपको लाभ मिलेगा। जो विचार आपकी प्रगति में बाधा डाल रहे हैं, उनमें बदलाव करेंगे

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 9

सिंह राशि: दोपहर तक मिल सकती है अच्छी खबर

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 9

कन्या राशि: भाग्य देगा पूरा साथ, करियर में खुलेंगे नए रास्ते

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग – रेड
  • शुभ अंक – 2

तुला राशि: आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नए मौके और नए विचार सामने आयेंगे।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 9

वृश्चिक राशि: समझदारी से फैसले लेंगे तो मिलेगा लाभ

आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है।

  • शुभ रंग – ग्रीन
  • शुभ अंक – 2

धनु राशि: करियर में नई सौगात, घर में खुशियों का माहौल

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने के लिए समय बेहतर है।

  • शुभ रंग – ब्लू
  • शुभ अंक – 7

मकर राशि: थोड़ी मेहनत से मिलेगा बड़ा फायदा

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ रंग – ऑरेंज
  • शुभ अंक – 6

कुम्भ राशि: पुरानी यादें होंगी ताजा, भावनाओं पर रखें कंट्रोल

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आज पिछली बातों की वजह से मन उदास होगा। जिन बातों की वजह से बार-बार पछतावा हो रहा है, उन बातों से संबंधित विचारों में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 8

मीन राशि: व्यक्तित्व निखारने का अच्छा समय

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज सेहत संबंधी चिंता आपको उदासीन बना सकती है। निराशा के बाद भी भविष्य संबंधित सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग – रेड
  • शुभ अंक – 5

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

Aaj Ka Rashifal 31 December: गृह नक्षत्रो के अनुसार आज का पंचांग आपके बारे में क्या बता रहा है जानने के लिए पढ़े, साथ ही जाने कैसे आज का दिन आप बेहतर बना सकते है.

31 दिसंबर अपने भीतर अंत का एक शांत सा भार लेकर आता है. वृषभ राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *