Breaking News

Aaj Ka Rashifal 9 November: पंचांग के अनुसार आज आपके गृह नक्षत्रो क्या बता रहे जानने के लिए पढ़े, साथ ही जाने कैसा रहेगा आज का दिन और कैसे आप दिन को बेहतर बना सकते है.

जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जायेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

  • शुभ रंग: ओरेंज
  • शुभ अंक: 7

वृष राशि: आज मेहनत के परिणाम जल्द ही नजर आने लगेंगे

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपसी विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आएगी। आज मेहनत के परिणाम जल्द ही नजर आने लगेंगे। आज दोस्त आपको किसी फक्शन के लिये इन्वॉइट कर सकता है। महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आज परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आज के दिन गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

  • शुभ रंग: मजेंटा
  • शुभ अंक: 1

मिथुन राशि: आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज उम्मीद की नयी किरण नजर आ सकती है, जो आगे चलकर हितकारी साबित होगी। आज प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आज अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं, आपके रिश्ते में मिठास आयेगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

कर्क राशि: आज व्यर्थ के झगड़े में न पड़े

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता  है, लेकिन समझदारी रखने से आप सेफ रहेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में थोड़ी कन्फ्यूजन हो सकती है। आज अपनों की मदद से राहत मिल सकती है। आज व्यर्थ के झगड़े में न पड़े। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में लास्ट टाइम पर निर्णय लेना पड़ सकता है। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन करायें, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

  • शुभ रंग: सी-ग्रीन
  • शुभ अंक: 2

सिंह राशि: आज कामकाज की अधिकता हो सकती है

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज शाम तक कोई बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। आज कामकाज की अधिकता हो सकती है। आज वैवाहिक जीवन में गलतफहमी ना पालें। इस राशि के व्यापारियों के लिये जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित हो सकती है। आज परिवार के सभी सदस्यों से ताल-मेल बनाकर रखें, वरना किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज के दिन गणेश जी को इलायची चढ़ाएं, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 4

कन्या राशि: आज कोई बड़ी सफलता हासिल होगी

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आज घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स को आज नया काम मिलने से धन लाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोर्ट में लंबित मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

तुला राशि: आज सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ सकता है

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जल्दबाजी में किया गया काम पूरा होने से रह सकता है, अतः सावधानी पूर्वक काम करें। किसी महत्वपूर्ण काम को निकलवाने के लिये आज दुश्मन से हाथ मिलाना पड़ सकता है। आज व्यापार में जल्दबाजी ना दिखाएं। आज सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ सकता है। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके मन को शांति मिलेगी।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि: आज सोचे हुये सभी काम पूरे हो सकते हैं

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज सोचे हुये सभी काम पूरे हो सकते हैं। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के कलाकारों की रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। साथ ही तरक्की के नये अवसर भी मिलेंगे। आज दूसरों से बात करते समय आपकी कम्यूनिकेशन स्किल सामने वाले को आकर्षित कर सकती है। आज के दिन नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं, आपके सभी काम बनते जायेंगे।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 8

धनु राशि: आज जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। आज अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बेहतरीन है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो किसी खास काम में आपकी मदद करेगा। आज के दिन भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

  • शुभ रंग: नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक: 3

मकर राशि: आज सोचे हुए कुछ काम अचानक पूरे होते-होते रुक सकते हैं

आज घर के सभी सदस्यों की इच्छाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज सोचे हुए कुछ काम अचानक पूरे होते-होते रुक सकते हैं। आज दोस्तों से अनबन हो सकती है। आज शुरू किये गए काम से धन लाभ होना मुश्किल है। आज किसी के साथ विवाद में पड़ने से समय खराब हो सकता है। बेहतर होगा विवादों में पड़ने से बचें। आज के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 6

कुम्भ राशि: ज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग: महरून
  • शुभ अंक: 2

मीन राशि: आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियरसभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है,दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 6

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

Aaj Ka Rashifal 31 December: गृह नक्षत्रो के अनुसार आज का पंचांग आपके बारे में क्या बता रहा है जानने के लिए पढ़े, साथ ही जाने कैसे आज का दिन आप बेहतर बना सकते है.

31 दिसंबर अपने भीतर अंत का एक शांत सा भार लेकर आता है. वृषभ राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *