Breaking News

नागपुर हिंसा को लेकर जिला सत्र न्यायालय में रात 2.30 बजे तक सुनवाई चली, आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजा गया

महाराष्ट्र के नागपुर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बताया है कि शहर में हालात नियंत्रण में हैं। शहर में भड़की हिंसा के बाद जमकर आगजनी और पत्थरबाजी की गई है। इस हिंसा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हैं। पुलिस ने इस हिंसा के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में रात 2.30 बजे तक सुनवाई चली है। कोर्ट ने नागपुर आगजनी और पथराव मामले के आरोपियों को 21 मार्च तक पीसीआर में रिमांड पर भेज दिया है।

अब तक 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

नागपुर हिंसा मामले में सुनवाई जिला सत्र न्यायालय में रात ढाई बजे तक चली। देर रात कोर्ट ने इन आरोपियों को 21 तारीख तक पुलिस रिमांड दिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने अब तक हिंसा से जुड़े कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 36 को पुलिस ने कल जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। छह आरोपियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा में कितना नुकसान हुआ?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर में सोमवार की रात हिंसा करते हुए उपद्रवियों ने 38 दोपहिया वाहनों को नुकसान हुआ है। 5 कारों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा 2 जेसीबी और 1 क्रेन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा एक सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है।

कितने लोग घायल हुए?

जख्मियों की संख्या का जिक्र किया जाए तो इस हिंसा में 5 नागरिक जख्मी हुए हैं। इन्हें नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 में से 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। दो का इलाज चल रहा है। इनमें से एक आईसीयू में है। 33 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी घायल हुए हैं।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

सांसद सुप्रिया सुले ने ‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025’ पेश किया, जो कर्मचारियों को काम के घंटों के बाद ईमेल और कॉल से डिस्कनेक्ट होने का अधिकार देगा, क्या है संसद में पेश हुआ राइट टू डिस्कनेक्ट बिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को संसद में राइट टू डिस्कनेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *