Breaking News

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर बवाल जारी, सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा मंज़ूर नहीं किया, सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर बवाल जारी है। हालांकि, सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा मंज़ूर नहीं किया है। सरकार ने अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और मामले में बरेली के कमिश्नर को जांच अधिकारी बनाया गया है। इस बीच अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी जान के खतरे की आशंका भी जताई है। बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने UGC और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया जिसके बाद से सियासत गरमा गई है

विभागीय जांच के आदेश जारी

जानकारी के मुताबिक, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अलंकार अग्निहोत्री को निलंबन अवधि में केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वह जांच पूरी होने तक शामली डीएम कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। राज्य के विशेष सचिव ने ये आदेश जारी किया है।

क्या है पूरा विवाद?

अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को अचानक इस्तीफा दे दिया और आरोप लगाया कि सरकार शंकराचार्य के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही है। साथ ही UCG के नियमों से सवर्णों के साथ अन्याय हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी जान को भी खतरा होने की आशंका जता दी। आरोप लगाने के कुछ ही घंटे में अलंकार अग्निहोत्री ने अपना आवास देर रात ही खाली कर दिया। इस मामले पर सपा और कांग्रेस ने यूपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है तो स्वानी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी अलंकार अग्निहोत्री को धर्म के क्षेत्र में बड़ा पद देने का ऑफर दिया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिला बड़ा समर्थन

दूसरी ओर, प्रयागराज के माघ मेले में धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अब शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का समर्थन मिला है। जबलपुर के एक कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी सदानंद सरस्वती ने मौनी अमावस्या के दिन अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की  पिटाई को लेकर नाराजगी जताई हैं। शारदा पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्यों का समर्थन मिला है।

 

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

शादी का वादा कर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि दो पढ़े-लिखे बालिगों के बीच लंबे समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *