Breaking News

RBI ने Office Attendant के 572 पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया, 10वीं पास युवा आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, चलिए जानते हैं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। दरअसल RBI ने Office Attendant के 572 पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। 10वीं पास कर चुके युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन 15 जनवरी 2026 को RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर प्रकाशित किया गया, जिसमें 572 Office Attendant पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक युवा इच्छुक व योग्य युवा opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवंदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में है कितनी वैकेंसी और कितनी मिलेगी सैलरी।

 

आयु सीमा और क्वालिफिकेशन

इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास है और स्नातक उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट लागू है। इस पद पर स्थानीय भाषा में दक्षता आवश्यक है।

 

डोमिसाइल

उम्मीदवार को उस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का निवासी होना चाहिए, जिसमें वे आवेदन कर रहे हैं।

 

आवेदन कैसे करें

बसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in खोलें। होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं। यहां “Office Attendant Recruitment 2026” नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर Apply Online” या “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पिता/माता का नाम आदि) भरें। शैक्षिक योग्यता, डोमिसाइल, और अन्य विवरण भरें। पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें। आवश्यक प्रमाणपत्र (10वीं मार्कशीट, डोमिसाइल, आदि) अपलोड करें। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Net Banking, Debit/Credit Card या UPI) से भरें। शुल्क जमा करने के बाद पेमेंट रसीद का स्क्रीनशॉट ले लें। सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

किस राज्य में कितने पद

अहमदाबाद – 29 पद

 

बेंगलुरु – 16 पद

भोपाल – 4 पद

भुवनेश्वर – 36 पद

चंडीगढ़ – 2 पद

चेन्नई – 9 पद

गुवाहाटी – 52 पद

हैदराबाद – 36 पद

जयपुर – 42 पद

कानपुर एवं लखनऊ – 125 पद

कोलकाता – 90 पद

मुंबई – 33 पद

नई दिल्ली – 61 पद

पटना – 37 पद

 

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को ₹24,250/- प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतनमान, दिया जाएगा। ₹24250 – 840 (4) – 27610 – 980 (3) – 30550 – 1200 (3) – 34150 -1620 (2) – 37390 – 1990

(4) – 45350 – 2700(2) – 50750 – 2800 (1) – 53550 और समय-समय पर देय अन्य भत्ते।

वर्तमान में, कार्यालय परिचारकों के लिए प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (एचआरए के बिना) लगभग ₹46,029/- प्रति माह होगा।

चयन

चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के माध्यम से होगी।

विषय (Subjects) प्रश्नों की संख्या अंक (Marks) भाषा (Language) समय अवधि (Duration)

रीजनिंग (Reasoning) 30 30 अंग्रेज़ी और हिंदी 90 मिनट

सामान्य अंग्रेज़ी (General English) 30 30 अंग्रेज़ी 90 मिनट

सामान्य जागरूकता (General Awareness) 30 30 अंग्रेज़ी और हिंदी 90 मिनट

संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) 30 30 अंग्रेज़ी और हिंदी 90 मिनट

कुल (Total) 120  120 90 मिनट

भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी): ऑनलाइन परीक्षा से अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) देनी होगी। एलपीटी योग्यता संबंधी होगी और संबंधित राज्य की आधिकारिक/स्थानीय भाषा/भाषाओं में आयोजित की जाएगी। एलपीटी के अनुसार आधिकारिक/स्थानीय भाषा में प्रवीण न होने वाले उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मध्य प्रदेश: छतरपुर में स्टेशनरी चोरी मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी अखिलेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्टेशनरी दुकान में हुई चोरी की एक घटना ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *