Ayodhya News:के नए आध्यात्मिक केंद्र अयोध्या में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जोरदार उछाल आया है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में लोग आए और अब भक्त लगातार बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं।
इसी के बीच राम मंदिर की प्रतिष्ठा और उसके बाद पहले दो दिनों में शहर के होटलों ने मिलकर लगभग 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। 22 जनवरी से 24 जनरी तक तीन दिनों में शहर के होटलों ने करीब 20 करोड़ रु की कमाई की है।
छोटे-बड़े सभी होटल फुल
रिपोर्ट्स के अनुसार अयोध्या में सभी होटल फुल चल रहे हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार फैजाबाद होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के अनुसार यह अयोध्या के लिए एक रिकॉर्ड है। पहले तीन दिनों में (22 जनवरी से 24 जनवरी) अयोध्या में सभी साइज के होटलों ने 15 से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई की है।
”राम जी की कृपा”
उन्होंने होटलों की इतनी कमाई के पीछे राम जी की कृपा बताई है। अयोध्या में इतनी बड़ी संख्या में कारोबार कभी नहीं हुआ। यहां एक बार फिर 1 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आए हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद पहले दो दिनों में 7.5 लाख से अधिक भक्त राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।
22 जनवरी को ही लगभग 50,000 लोग अयोध्या पहुंचे। इतने लोग तब मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे जब शहर का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
अनुमान से अधिक भक्त पहुंचे अयोध्या
अयोध्या प्रशासन के अनुसार 23 जनवरी को 5 लाख से अधिक श्रद्धालु और अगले दिन 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आये। यह संख्या होटल कारोबारियों और मंदिर की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुमान से कहीं अधिक रही। शुरुआती अनुमानों में दैनिक भक्तों की संख्या केवल 1 लाख आंकी गई थी।