Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 08-10 जुलाई 2024 को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे की जानकारी विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री 8 से 9 जुलाई के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को में होंगे। मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता बहुआयामी संबंधों की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखेंगे।

जंग के बीच पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बाद यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। बयान में कहा गया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन “परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण रूसी-भारतीय संबंधों के आगे विकास की संभावनाओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एजेंडे के प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।”

 

ऑस्ट्रिया भी जाएंगे पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 09-10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे। यह 41 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को के साथ-साथ वियना में भी भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे।

हाथरस भगदड़ को लेकर पुतिन ने भेजा शोक संदेश

बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में एक धार्मिक समागम में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया था। भारत में रूसी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई दुखद भगदड़ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है, कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर संवेदना स्वीकार करें।”

About admin

admin

Check Also

मुजफ्फरनगर में फर्जी GST कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 42 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी मामले में पुलिस ने 3 आरोपि गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी जीएसटी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *