Breaking News

भारत का विरोध करना मालदीव के राष्ट्रपति को महंगा पड़ रहा, मालदीव जेपी के नेता कासिम इब्राहिम ने कहा है कि मोइज्जू को पीएम मोदी और भारत से माफी मांगना चाहिए

Maldives President Mohamed Muizzu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लक्षद्वीप की यात्रा की थी और इसे मालदीव जैसा बताया था। इसके बाद मालदीव में मोइज्जू की सरकार के मंत्रियों ने पीएम मोदी की आलोचना की। इस पर उन्हें पद से हटा दिया गया। वैसे मोइज्जू जब से राष्ट्रपति बने हैं, वे भारत विरोधी कदम उठा रहे हैं। लेकिन इस कारण मालदीव का भारतीय पर्यटकों ने बायकॉट कर दिया। इसका खामियाजा मालदीव का उठाना पड़ा है। इसी बीच मालदीव में विपक्ष पूरी तरह मोइज्जू का विरोध कर रहा है। यहां तक कि मोइज्जू के खिलाफ विपक्ष ​महाभियोग लाने की तैयारी में है। इसी बीच ​विपक्ष के एक बड़े नेता ने मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू से कहा है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत से माफी मांगें।

मालदीव जम्हूरी पार्टी (जेपी) के नेता कासिम इब्राहिम ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों से औपचारिक रूप से माफी मांगने की बात कही है। कासिम इब्राहिम ने कहा कि पड़ोसी देश के बारे में हमें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए, जो दोनों देशों के रिश्ते को प्रभावित करती है। मैं राष्ट्रपति मोइज्जू से औपचारिक रूप से माफी मांगने के लिए कहता हूं।

विपक्ष लाएगा महाभियोग प्रस्ताव

गौरतलब है कि भारत से पंगा लेने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। विपक्ष उनके खिलाफ लामबंद हो गया है। विपक्ष उनके खिलाफ विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहा है। मालदीव के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दायर करने की तैयारी में है। एमडीपी के सांसद ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए कहा ‘हमने और डेमोक्रेटस ने मिलकर महाभियोग प्रस्ताव को लेकर तय संख्या में साइन कर दिए हैं। इसे जल्द ही संसद में जमा किया जाएगा।’

मोदी ने लक्षद्वीप को बताया था मालदीव की तरह

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप विजिट के दौरान इस भारतीय आईलैंड को मालदीव के जैसा बताया था। यात्रा के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने भारतीय पर्यटकों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। इस ट्वीट के बाद से ही मालदीव में बवाल मच गया। वहां के मंत्रियों ने पीएम मोदी के ट्वीट पर उनका विरोध किया। इसके बाद भारतीयों ने सोशल मीडिया पर मालदीव के बायकॉट का हैशटेग चला दिया। हालांकि मोदी का विरोध करने पर इन मंत्रियों को पद से हटा दिया गया था।

मालदीव के टूरिज्म की कमर टूटी

मालदीव पर्यटन में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी साल 2023 में 31 दिसंबर तक 11.1 फीसदी थी, जबकि रूस दूसरे स्थान पर था। वहीं चीन 10 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर था। मालदीव सरकार द्वारा 3 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों में चीन टॉप-10 में भी नजर नहीं आ रहा था। हालांकि, 2024 में 13 जनवरी तक भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी 8.1 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान चीन छठे स्थान पर पहुंच गया था।

भारत के पर्यटकों ने मालदीव का बायकॉट कर दिया।

भारतीय टूरिस्टों के जनवरी के महीने में चलाए गए ‘बायकॉट मालदीव’ अभियान का असर साफ दिखाई देने लगा है। मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या पहले नंबर से नीचे खिसककर पांचवे स्थान पर चली गई है। इस संबंध में मालदीव के टूरिस्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को आंकड़े जारी किए। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक मालदीव में चीनी टूरिस्टों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन यह अभी भी तीसरे स्थान पर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मालदीव के राष्ट्रपति ने चीन यात्रा के दौरान चीनी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को लेकर चीनी सरकार से अपील की थी। इसके बावजूद चीनी पर्यटक भारतीय टूरिस्टों की भरपाई करने में नाकामयाब रहे हैं।

मोदी ने लक्षद्वीप को बताया था मालदीव जैसा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप विजिट के दौरान इस भारतीय आईलैंड को मालदीव के जैसा बताया था। यात्रा के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने भारतीय पर्यटकों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। इस ट्वीट के बाद से ही मालदीव में बवाल मच गया। वहां के मंत्रियों ने पीएम मोदी के ट्वीट पर उनका विरोध किया। इसके बाद भारतीयों ने सोशल मीडिया पर मालदीव के बायकॉट का हैशटेग चला दिया। हालांकि मोदी का विरोध करने पर इन मंत्रियों को पद से हटा दिया गया था।

मालदीव टूरिज्म के किस तरह बदले आंकड़े

मालदीव पर्यटन में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी साल 2023 में 31 दिसंबर तक 11.1 फीसदी थी, जबकि रूस दूसरे स्थान पर था। वहीं चीन 10 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर था। मालदीव सरकार द्वारा 3 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों में चीन टॉप-10 में भी नजर नहीं आ रहा था। हालांकि, 2024 में 13 जनवरी तक भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी 8.1 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान चीन छठे स्थान पर पहुंच गया था।

21 जनवरी तक चीन चौथे और भारत था पांचवे नंबर पर

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की बीजिंग यात्रा के बाद 21 जनवरी तक मालदीव पर्यटन में चीन चौथे स्थान पर पहुंच गया और भारत नीचे खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया. 28 जनवरी जारी आंकड़ों के मुताबिक चीन 9.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. बता दें कि मालदीव में पिछले साल हुए चुनाव में मोहम्मद मोमुइज्जू राष्ट्रपति बने गए। उन्होंने अपना पूरा चुनाव प्रचार भारतीयों के विरोध में किया। उन्होंने ‘इंडिया आउट’ कैंपेन चलाया था। जब राष्ट्रपति बन गए तो भारतीय सेना को अपने देश से वापस इंडिया भेजने के लिए दबाव बनाया। यही नहीं, भारत की बजाय पहली आधिकारिक यात्रा चीन की रही। इस तरह उन्होंने किसी भी राष्ट्रपति के चुने जाने पर पहले भारत की यात्रा करने की परंपरा तोड़ी। मोइज्जू को चीन की शह प्राप्त है। उन्हें चीन समर्थित कहा जाता है।

About Manish Shukla

Check Also

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्यवस्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *