Breaking News

नाइजीरिया: सेना ने बोको हराम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, सैकड़ों लोगों को मुक्त करा लिया, मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे, जानें महिलाओं के साथ क्या करता है ये आतंकी संगठन

मैदुगुरी: नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी हिस्से में आतंकी संगठन बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधन बनाकर रखे गए सैकड़ों लोगों को मुक्त कराकर अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। सेना ने बताया कि मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं और ये कई महीनों या सालों से बंधक थे। नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने मुक्त कराए गए लोगों को बोर्नो में असैन्य प्रशासन को सौंपने के दौरान कहा कि 350 बंधकों को बोको हराम ने सम्बिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा था।

भागने की नहीं करते कोशिश 

मेजर जनरल केन चिग्बु ने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और छह पुरुष मुक्त कराए गए हैं। फटे-पुराने कपड़ों में ये लोग बहुत थके हुए नजर आए। माना जाता है कि कुछ लड़कियों ने दुष्कर्म या उग्रवादियों से जबरन शादी के बाद बच्चों को जन्म दिया होगा। एक बंधक महिला के सात बच्चे हैं और उसने बताया कि बच्चों की वजह से वह एवं अन्य लोग भागने की कोशिश नहीं कर सके।

देते हैं यातना 

मुक्त कराई गई एक महिला हाजरा उमरा ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मुक्त होना चाहती थी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया, ‘‘भागते समय पकड़े जाने पर वो यातना देते और अनिश्चितकाल के लिए कारागार में डाल देते।’’ हाजरा उमरा के अलावा अन्य कई ऐसी महिलाएं है जो बच्चों की वजह से बोकों हराम के चंगुल सें ना चाहते हुए फंसी रहती हैं।

बोको हराम का आतंक 

नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुताबिक बोको हराम नाइजीरिया का जेहादी समूह है जिसकी स्थापना 2009 में देश में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए की गई थी। बोको हराम के हमले और हिंसा में अब तक कम से कम 35 हजार लोग मारे गए हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

About admin

admin

Check Also

Israel Iran War News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध भयानक मोड़ पर, इजरायल ने मार गिराए ईरान के ड्रोन, हमले की कोशिश को किया नाकाम, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को लेकर जल्द ही कोई फैसला लेंगे.

Israel Iran War News: इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *