मुंबई: सुनेत्रा पवार 26 फरवरी को एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा को एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति बन गई है। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित गुट के नेताओं और विधायकों की मुंबई में बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय की गई। जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की तैयारी है। आज पार्टी नेताओं की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सुनेत्रा पवार के नाम सभी ने हामी भर दी है।
जल्द बनेंगी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष
इससे पहले हाल ही में एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि पार्टी की तत्काल प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार, अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सुनेत्रा पवार इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं और जल्द ही औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगी।
ग्रहण किया उपमुख्यमंत्री का पदभार
बता दें हाल ही में एक विमान हादसे में एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया था। उनके निधन के 13 दिन बाद राज्य सचिवालय मंत्रालय में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया। उपमुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सीट ग्रहण करते समय उनके साथ एनसीपी कई के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें आबकारी, खेल, अल्पसंख्यक कल्याण और औकाफ विभागों का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा बीड और पुणे का पालक मंत्री भी नियुक्त किया गया है।
RB News World Latest News