भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। यहां कूनो नेशनल पार्क में चीता ‘गामिनी’ ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। वहीं अब इन पांच शावकों के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसकी जानकारी दी है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इसके बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया।
RB News World Latest News