Breaking News

Mahoba: महोबा जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के दूध में पानी मिलाने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका सोनी को सस्पेंड कर दिया गया

Mahoba: यूपी में महोबा जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के दूध में पानी मिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक अन्य वीडियो में टीचर सोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। प्रधानाध्यपिका की मौजूदगी में रसोइया की तरफ से पानी में दूध मिलाने और प्रधानाध्यापिका के स्कूल में सोने के मामले में शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया है। प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका सोनी को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी माने जाने पर निलंबित किया गया। सस्पेंड के दौरान प्राथमिक विद्यालय सिजेहरी अटैच किया गया।

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से रसोइया, प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी में बाल्टी में भरे पानी में पैकेट का दूध मिला रही है। वहीं, दूसरे वीडियो में प्रधानाध्यापिका को शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने की जगह आराम फरमाते हुए देखी जा सकता हैं। वायरल वीडियो महोबा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरोपी प्रधानाध्यापिका से मांगा गया स्पष्टीकरण

बता दें कि ये मामला कबरई ब्लॉक के ढिकवाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो महोबा में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने नोटिस जारी करके आरोपी प्रधानाध्यापिका से 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़े एक्शन की बात कही थी।

सप्ताह में 200 ML दूध देने का है प्रावधान

दरअसल, मिड डे मील के तहत बच्चों को पोषण के रूप में सप्ताह में 200 मिलीमीटर दूध देने का प्रावधान है, लेकिन इस पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त शिक्षकों की मनमानी चल रही है। जिसके चलते बच्चों को मिलने वाले इस पोषण तत्व पर भी डाका डालने का काम किया जा रहा है।

मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा था कि दो अलग-अलग वीडियो संज्ञान में आए हैं। एक वीडियो में रसोइया, प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी में दूध में पानी मिला रही है जबकि दूसरे वीडियो में प्रधानाध्यापिका सोई हुई नजर आ रही हैं। शिक्षा के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

दुनियाभर में लोग 14 फरवरी को प्रेम के दिन वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाते हैं, आइए जानते हैं कि कब और कैसे हुई थी वैलेंटाइंस डे की शुरुआत।

February 14th is celebrated as Valentine’s Day across the world, including India. It’s celebrated as …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *