Breaking News

मध्य प्रदेश: सीहोर में ट्रेन की चपेट में आने से बाघ के शावक की मौत

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के बुधनी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक बाघ शावक की मौत हो गई और 2 अन्य शावक घायल हो गए। दोनों घायल शावकों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए विशेष ट्रेन से वन विहार, भोपाल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत शावक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सामने आया अधिकारी का बयान

मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) राजेश खरे ने कहा, ‘संभावना है कि बाघिन सुबह अपने शावकों के साथ पानी पीने जा रही होगी। उसी दौरान तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए। एक शावक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। जैसे ही विभाग को इसकी जानकारी मिली, हम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। दोनों घायल शावकों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए वन विहार, भोपाल ले जाया गया है।’

घायल शावकों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था और उन्हें वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल एडमिट करवाना जरूरी था। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी दी गई तो कलेक्टर के अनुरोध पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की स्पेशल ट्रेन बुधनी के घटनास्थल भेजने का फैसला लिया।

इसके बाद घायल शावकों को प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। दोनों घायल शावकों का इलाज अभी चल रहा है।

About admin

admin

Check Also

कौशांबी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, एक महिला और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में सामने आने के बाद हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *