Breaking News

मध्य प्रदेश: 61 लोग पहाड़ों के बीच फंसे 51 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया अन्य 10 लोग भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए गए. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी।

केदारनाथ में बादल फटने के बाद आई आपदा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पानी के बीच पहाड़ में फंस गए थे। मध्य प्रदेश के 61 लोग इस दौरान पहाड़ों के बीच फंसे थे। इनमें से 51 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, अन्य 10 लोग भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है।

हेलीकॉप्टर के जरिए रूद्रप्रयाग पहुंचे 51 लोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षा जनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशल क्षेम हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकारियों की मदद से राज्य के 51 लोगों को केदारनाथ मंदिर से हवाई मार्ग से निकालकर रुद्रप्रयाग पहुंचाया। यादव ने बताया कि केदारनाथ में दस और लोग फंसे हुए हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। यादव ने कहा, “जैसे ही हमें उनके बारे में जानकारी मिली, हमने तुरंत उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया और फंसे हुए कुल 61 लोगों में से 51 को हेलीकॉप्टर के जरिए रुद्रप्रयाग पहुंचाया।”

 

About admin

admin

Check Also

Tejashwi Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दूसरी बार दादा बने तो तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने, तेजस्वी यादव ने बेटे की तस्वीर एक्स पर शेयर की

Tejashwi Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दूसरी बार दादा बने हैं तो वहीं तेजस्वी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *