Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: भारत में पांचवे फेज के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर रात 11.30 बजे तक 60.09 फीसदी वोटिंग, आंकड़े अभी अनुमानित…

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 अब कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा। बीते सोमवार 20 मई 2024 को पांचवे फेज के तहत  मतदान हुआ। इस चरण में देश के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदान संपन्न कराया गया है। चुनाव आयोग ने देर रात जानकारी दी है कि चुनाव के पांचवें फेज में रात 11.30 बजे तक 60.09 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि, ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं। कुछ ही दिनों में आयोग पूरे आंकड़े जारी करेगा।

कहां कितनी वोटिंग हुई?

लोकसभा चुनाव के पांचवें फेज में बिहार की 5 सीटों पर 54.85 फीसदी, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर 56.73 फीसदी, झारखंड की 3 सीट पर 63.07 फीसदी, लद्दाख की 1 सीट पर 69.62 फीसदी, महाराष्ट्र की 13 सीटों पर 54.29 फीसदी, ओडिशा की 5 सीटों पर 67.59 फीसदी, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 74.65 फीसदी और उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 57.79 फीसदी वोटिंग हुई है।  यानी एक बार फिर से पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने क्या बताया?

चुनाव आयोग ने बताया है कि पांचवें फेज के चुनाव में 11.30 बजे रात तक 60.09% वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने बताया ये डाटा अभी अनुमानित है। जो डाटा शेयर किया गया है कि वह फील्ड ऑफिसरों की ओर से सिस्टम में भेजा गया है। कुछ पोलिंग स्टेशन से डाटा आने में समय लगेगा। वहीं, इस आंकड़े में बैलट पेपर को भी शामिल नहीं किया गया है।

About admin

admin

Check Also

शिवराज सिंह चौहान: अब साइंटिस्ट अपने लैब में नहीं बैठेंगे बल्कि किसानों के घर जाएंगे और उन्हें सही खेती का तरीका सिखाएंगे।

अब किसानों को सही खेती करने की तरीका सिखाने घर-घर साइंटिस्ट जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *