लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। भाजपा नीत एनडीए हो या कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन दोनों हुंकार भर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के लिए स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई थी।
RB News World Latest News