Breaking News

J&K Railway Project:पीएम मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का वर्चुअली का किया उद्घाटन,उमर अब्दुल्ला नेप्रधानमंत्री और रेल मंत्री का किया धन्यवाद

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा मौजूद रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की एक लंबित मांग को आज पूरा किया जा रहा है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि जम्मू को अपना डिवीजन मिले यह बहुत पहले से मांग रही है। हमारा डिवीजन फिरोजपुर था, जम्मू तक रेल नहीं पहुंचती थी। पहले हमें पठानकोट तक उतरना पड़ता था। उसके बाद जम्मू में रेल पहुंची। 40 वर्षों में जम्मू में रेल का विकास हुआ। अब कश्मीर में शुरुआत हुई। अब कश्मीर से बारामुला और अब अनंतनाग और अब पता चला कि ट्रायल ट्रेन श्रीनगर से कटरा पहुंच गई है।

‘जम्मू के लोगों को नुकसान नहीं फायदा होगा’

कहा कि रेल को लेकर लोगों को कुछ समस्याएं भी हैं। जम्मू के लोगों का मानना है कि रेल के कश्मीर घाटी तक पहुंचने से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्हें लगता है कि पठानकोट की तरह जम्मू का हाल न हो, लेकिन मैं जम्मू के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि रेल कश्मीर पहुंचने से जम्मू के लोगों को नुकसान नहीं होगा। रेल के कश्मीर पहुंचने से जम्मू को लाभ होगा। यहां व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा।

‘हमारा संपर्क अब फिरोजपुर से नही होगा’

कश्मीर में सर्दियों में जब मौसम खराब होता है 5000 की हवाई टिकट हमें 25000 में खरीदनी पड़ती है। अब इस रेल डिवीजन से न सिर्फ रेलवे को लाभ होगा, बल्कि व्यापार उद्योग जगत को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां से सामान ले जाना सस्ता होगा। सबसे बड़ी भर्ती होगी।

अब रेल के माध्यम से हमारा संपर्क फिरोजपुर से नहीं होगा, बल्कि जम्मू से होगा। इसमें रोजगार काफी लाभ मिलेगा। पंजाब और हिमाचल का हिस्सा भी इसके साथ जोड़ा गया है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि जम्मू में रेल डिवीजन बने प्रधानमंत्री ने आज सपना पूरा किया है। इसलिए उनका धन्यवाद करते हैं।

देश का सपना हो रहा साकार- सिन्हा

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के लोगों को नए रेल डिवीजन की बधाई देता हूं। पिछले 10 वर्षों में देख रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में काफी विकास हुआ है। हमने जो संकल्प लिए थे, उसे पूरा किया जा रहा है।

यह संयोग है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत संकल्प और समर्थ के साथ सपनों को उम्मीद पर और आकांक्षा को समय सीमा के भीतर पूरा कर रहा है। बीते 10 वर्षों में ऐसे अनेक काम हुए हैं जिनकी चर्चा करना यहां संभव नहीं है कि विकास के कारण विकास भारत में कई बुलंदियां हासिल की है।

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है कि एक ही वक्त में जम्मू कश्मीर और भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। 1972 में इस स्थान पर इसी रेलवे स्टेशन पर पहली बार रेलगाड़ी आई थी। उसके बाद जम्मू से कटड़ा तक रेल पहुंची। विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण हुआ और उस पर ट्रेन दौड़ रही है। अब जम्मू से कश्मीर तक ट्रेन दौड़ेगी।

About ARYAN CHAUDHRI

ARYAN CHAUDHRI
Additional Chief Editor Mo. NO.-06390315006 Email - mr.aryan8005@gmail.com 1.Contact for Advertisement. 2.Contact for Latest News Update of your area. 3.Contact for Join Our Channel. 4.We are 24×7 hours with you.

Check Also

Jammu Kashimr: दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद AAP ने अन्य राज्यों में संगठन विस्तार की कड़ी में जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व डोडा विधायक मेहराज मलिक को सौपा

Jammu Kashimr Politics: दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *