Breaking News

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध में खुले तौर पर अमेरिका भी एंट्री, अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया, हमले की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध में अब खुले तौर पर अमेरिका भी आ गया है। अमेरिका ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर हमला कर दिया है। इस हमले की जानकारी खुद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी है। अमेरिका ने ईरान की जिन तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है, ये साइट फोर्डो, नतांज, एस्फाहान हैं। जहां अमेरिका की तरफ से बमबारी की गई है। फोर्डो में अमेरिका की तरफ से बमों का पूरा पेलोड गिरा दिया गया है। इसके बाद ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया है।

अमेरिका के हमलों पर क्या बोला ईरान?

ईरान की परमाणु एजेंसी ने रविवार को पुष्टि की कि उसके फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु केन्द्रों पर हमले हुए हैं। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन राष्ट्र को आश्वासन देता है कि अपने दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा।

अमेरिका के खिलाफ जंग में कूदा एक और देश

अमेरिका का ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट के एक और देश ने अमेरिका के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। यमन आधिकारिक तौर पर युद्ध में प्रवेश करेगा। यमन के हूतियों ने अमेरिका पर जंग का ऐलान किया है।

खामनेई ने अमेरिका को दी धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को पहले से कहीं अधिक क्षति और आघात की हमले की उम्मीद करनी चाहिए।

इजरायल अब ईरान पर हमला करना बंद कर देगा

इजरायल अब ईरान पर हमला करना बंद कर देगा। इजरायली मीडिया के हवाले से ये बड़ी खबर सामने आई है। आज ही अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है। इसके बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप को धन्यवाद किया।

ईरान से वापस लाए गए भारतीय छात्र

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे विवाद के बीच भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा है। शनिवार को ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर छठी विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। ईरान से भारतीय छात्रों का एक छत्था वापस आया है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अभी ये ध्यान रखना होगा कि अभी हमारे कई टारगेट बचे हैं। आज रात का हमला अब तक का सबसे कठिन और शायद सबसे घातक था। लेकिन अगर ईरान और इजरायल के बीच शांति जल्दी नहीं आती है, तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य टारगेटों पर फिर हमला करेंगे। उनमें से अधिकांश को कुछ ही मिनटों में नष्ट किया जा सकता है।’

ट्रंप ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया जैसा शायद पहले किसी टीम ने नहीं किया। हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं। मैं इजरायली सेना को उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आज रात उन शानदार मशीनों को उड़ाया और अमेरिका की पूरी सेना को एक ऐसे ऑपरेशन के लिए बधाई देना चाहता हूं, जिसे दुनिया ने कई दशकों में नहीं देखा है।’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य ईरान की न्यूक्लियर साइट को नष्ट करना और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक देश द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। आज रात मैं दुनिया को बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी। ईरान की प्रमुख न्यूक्लियर साइट पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।’

राष्ट्र के नाम संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 40 सालों से कर धमाके कर रहा था। अभी भी कई टार्गेट बचे हैं। इनको भी तबाह कर दिया जाएगा।

राष्ट्र को संबोधित कर रहे ट्रंप

ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी सेना की तारीफ की है। साथ ही ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद किया है

नेतन्याहू ने ट्रंप को किया धन्यवाद

अमेरिका द्वारा ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हुए हमले को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इससे इतिहास बदलेगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का फैसला बेहद साहसिक है

ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी

ईरान ने भी खुले तौर पर अमेरिका को धमकी दी है। सरकारी टेलीविजन पर ईरान की ओर से कहा गया कि अमेरिकी सेना और वहां के नागरिक अब हमारे टार्गेट पर हैं

बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत

अमेरिका द्वारा ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। दोनों ही शीर्ष नेताओं के बीच ईरानी न्यूक्लियर साइट पर किए गए हमले को लेकर ये बातचीत हुई है

ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका युद्ध में शामिल हुआ तो बेहद खतरनाक होगा।

अमेरिका ने ईरान के इन तीन न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की पुष्टि की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से वापस लौट रहे हैं।’ ट्रंप ने कहा कि दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है, जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं ईरान में हमारे बहुत सफल सैन्य अभियान के बारे में व्हाइट हाउस में रात 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार 7:30 बजे) राष्ट्र के नाम एक संबोधन करूंगा। यह अमेरिका, इजरायल और दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। ईरान को अब इस युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत होना चाहिए।’

About admin

admin

Check Also

Unnao: होलिका दहन की भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा, प्रधान पुत्र निशांत कुशवाहा मिट्टी डलवाकर कर रहा अवैध कब्जा

उन्नाव।। बुजुर्गो के समय से होते आ रहे होलिका दहन की भूमि पर हो रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *