Breaking News

भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, क्या आपको पता है ये भारत का कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? 78वां या 79वां

हर साल 15 अगस्त की तारीख को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यही वो दिन था जब साल 1947 में भारत को अंग्रेजों की 200 साल की हुकूमत से आजादी मिली थी। लाखों की संख्या में भारतीय लोगों ने इस आजादी के लिए कुर्बानी दी थी। इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। पर क्या आप जानते हैं कि भारत अपनी आजादी का कौन सा साल मना रहा है। लोगों को इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन है कि इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या फिर 79वां। आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब हमारी इस खबर में एक आसान से तरीके से।

कई लोगों को ये कन्फ्यूजन रहता है कि भारत अपना 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि लोग वर्तमान वर्ष, 2025 में से 1947 (स्वतंत्रता का वर्ष) घटाकर गिनती शुरू करते हैं। ऐसा करने से हमें 78 का आंकड़ा मिलता है। आपको बता दें कि इस तरीके से हम केवल स्वतंत्रता के पूरे हुए वर्षों की संख्या की गिनती करते हैं न कि समारोह की संख्या की।

ये कौन सा स्वतंत्रता दिवस होगा?

इस साल कौन से नंबर का स्वतंत्रता दिवस है, इसे जानने के लिए सबसे आसान तरीका यही है कि आप पहले स्वतंत्रता दिवस यानी 1947 से गणना करें। उदाहरण के लिए भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस 1947 में मनाया गया था। इसके बाद-:

  • 10वां स्वतंत्रता दिवस- 1956 में
  • 20वां स्वतंत्रता दिवस- 1966 में
  • 50वां स्वतंत्रता दिवस- 1996 में
  • 70वां स्वतंत्रता दिवस- 2016 में

अगर इस कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो साल 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आपको बता दें कि जब हम सालगिरह या वर्षगांठ की बात करते हैं तो इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस माना जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्षगांठ एक साल पूरे होने पर मनाई जाती है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

कानपुर में युवती को कार में खींचकर गैंगरेप के बाद हड़कंप मच गया, आरोपी रेप के बाद युवकी को घर के बाहर ही फेंककर चले गए

उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कॉर्पियो सवार दंबगों ने युवती को उसके घर के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *