Breaking News

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों न कोई डॉक्टर न कोई दवा, इलाज सिर्फ सिगरेट के धुएं से, ‘सिगरेट वाले बाबा’, जिनका असली नाम सुरेंद्र उर्फ शौकीन

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों एक अनोखा और चौंकाने वाला दरबार लोगों के बीच चर्चा का सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है. यहां न कोई डॉक्टर है, न कोई दवा और न ही किसी जांच की जरूरत. इलाज होता है सिर्फ सिगरेट के धुएं से. लोग इसे आस्था का चमत्कार बता रहे हैं, तो कई इसे खुला अंधविश्वास और अवैध वसूली का खेल मान रहे हैं. इस दरबार में हैं ‘सिगरेट वाले बाबा’, जिनका असली नाम सुरेंद्र उर्फ शौकीन बताया जा रहा है.

बताया जाता है कि करीब एक साल पहले तक बाबा बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सड़क किनारे मूंगफली बेचकर अपना गुजारा करते थे. लेकिन अचानक उनकी किस्मत और पहचान बदल गई. मूंगफली बेचने वाले बाबा अब सिगरेट के धुएं से सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, रोजगार संकट, पारिवारिक कलह और यहां तक कि भूत-प्रेत तक ठीक करने का दावा कर रहे हैं. दिल्ली, हरियाणा और बागपत समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दरबार में पहुंच रहे हैं.

धुएं के साथ संकट खत्म होने का दावा

दरबार की व्यवस्था भी पूरी तरह तय और व्यवस्थित है. दर्शन से पहले पर्चा कटता है. सामान्य पर्चा ₹100 और इमरजेंसी पर्चा ₹300 तक. पर्चा काटने का काम छह युवक करते हैं. नंबर आने पर श्रद्धालु को बाबा के सामने बैठाया जाता है, करीब 30 से 40 सेकंड तक भजन बजता है और बाबा गर्दन घुमाते हुए माहौल को रहस्यमय बना देते हैं. भजन बंद होते ही बाबा श्रद्धालुओं की समस्या सुनते हैं और फिर सिगरेट का कश लेकर सीधे धुआं छोड़ देते हैं. धुआं लगते ही संकट खत्म होने का दावा किया जाता है.

प्रसाद भी बाबा की दुकान से लेना जरूरी

एक और हैरान करने वाला पहलू यह है कि बाबा के यहां प्रसाद के रूप में सिगरेट और पतासे चढ़ाए जाते हैं, लेकिन श्रद्धालु इन्हें बाहर से नहीं ला सकते. प्रसाद भी बाबा की अपनी दुकान से ही खरीदना अनिवार्य है. बताया जा रहा है कि इलाज के नाम पर रोजाना अच्छी-खासी रकम वसूली जा रही है. दरबार में वीडियोग्राफी पर रोक है.

बाबा खुद आठवीं पास बताए जा रहे हैं और किसी भी सिद्ध या धार्मिक परंपरा से जुड़े होने का दावा नहीं करते, लेकिन वहां आये लोगों का कहना है कि धुएं में ही हर बीमारी का इलाज है. सवाल यह उठ रहा है कि यह आस्था का मामला है या खुलेआम अंधविश्वास और धोखाधड़ी. सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर प्रशासन इस पूरे मामले पर कब संज्ञान लेगा.

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

शादी का वादा कर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि दो पढ़े-लिखे बालिगों के बीच लंबे समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *