Breaking News

मेरठ के हस्तिनापुर में प्रदीप नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील की सरेराह गोलियां मारकर हत्या कर दी.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बदले और सनक की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे और समाज को हिलाकर रख दिया है. हस्तिनापुर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की सरेराह गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. एक हत्या का खौफनाक लाइव वीडियो और दूसरा हत्यारे का इकबालिया बयान, जिसमें वह कानून को ठेंगा दिखाते हुए अगली हत्या का ऐलान कर रहा है.

'जो भी महिला घर से भागे, मुझे फोन करो, मैं उसे मार डालूंगा...', मेरठ में पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या करने वाले का ऐलान, कही ये बातेंहत्या का जो वीडियो वायरल हुआ है, वो किसी फिल्मी सीन जैसा है लेकिन बेहद डरावना. वीडियो में आरोपी प्रदीप चेहरे पर सफेद कपड़ा बांधे नजर आ रहा है. जैसे ही सुनील अपनी बाइक स्टार्ट करता है, प्रदीप पीछे से आता है और उसकी कमर में पहली गोली मार देता है. गोली लगते ही सुनील जमीन पर गिर पड़ता है. इसके बाद प्रदीप ने कोई रहम नहीं दिखाया. उसने दोबारा तमंचा लोड किया और दूसरी गोली सुनील के सिर में तथा तीसरी उसकी कनपटी पर मारी.

हैरान करने वाली बात ये रही कि जिस समय यह वारदात हो रही थी, वहां काफी भीड़ मौजूद थी. लोग अपनी आंखों के सामने कत्ल होते देखते रहे, लेकिन किसी ने भी प्रदीप को रोकने या सुनील को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई. हत्या करने के बाद प्रदीप बड़े आराम से मौके से फरार हो गया.

‘मुझे अपनी मौत की परवाह नहीं है’

हत्या के तुरंत बाद प्रदीप ने एक वीडियो जारी किया, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. इस वीडियो में वो न केवल अपना जुर्म कुबूल कर रहा है, बल्कि बेहद डरावनी धमकियां भी दे रहा है. वीडियो में प्रदीप ने जो बातें कहीं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं. प्रदीप बोला- मुझे अपनी मौत की परवाह नहीं है, मैं उसको मारकर आया हूं. सुनील को तीन गोलियां मारी हैं. 315 और 312 बोर की. इस घटना के लिए मेरा कोई दोस्त, परिजन या परिचित जिम्मेदार नहीं है. ये रहे हथियार मेरे पास, इन्हें अब नहर में फेंक दूंगा. मेरी इस वीडियो को खूब वायरल करो. प्रदीप ने आगे सीधे तौर पर अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और समाज के लिए एक खौफनाक संदेश जारी किया.

प्रदीप ने कहा- जो भी महिला इस तरह घर छोड़कर भागेगी, उसका यही इंतजाम करूंगा. अब अपनी पत्नी को भी मारूंगा. यह वीडियो एसएसपी मेरठ, बहसूमा, फलावदा और हस्तिनापुर पुलिस को भेज दो. जो भी महिला घर से भागेगी, मुझे फोन करो, मैं उसे मार डालूंगा. मैं अपने घर से बेदखल हूं और मेरे हाथ में ढाई मीटर का कफन है जिसे सिर पर बांधकर चल रहा हूं. सुनील मुझे डेढ़ साल बाद मिला और आज मैंने उसे खत्म कर दिया.

‘दरोगाओं ने मुझे हथियार उठाने पर मजबूर किया’

आरोपी प्रदीप ने अपने वीडियो में मेरठ पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उसने सीधे तौर पर दो पुलिस अधिकारियों का नाम लेते हुए कहा कि उसे न्याय नहीं मिला, इसलिए उसने कानून हाथ में लिया. उसने कहा कि पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की. उसे आरोपियों के कोर्ट से जुड़े कागजात तक नहीं दिए गए. प्रदीप का दावा है कि हस्तिनापुर पुलिस ने उसे हथियार उठाने के लिए मजबूर किया. उसने ये भी खुलासा किया कि उसे हथियार मानपुर के जीत सिंह और हनी सिंह ने उपलब्ध कराए थे.

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का मामला

इस खूनी खेल की पटकथा करीब डेढ़ साल पहले लिखी गई थी. सनौता निवासी प्रदीप की पत्नी पूनम का सुनील (उर्फ सुरेंद्र) के साथ प्रेम प्रसंग था. एक साल पहले सुनील और पूनम घर से भाग गए थे और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी. प्रदीप इसे अपनी बेइज्जती मान रहा था और तभी से सुनील की जान का दुश्मन बना हुआ था. उसने पहले ही खुलेआम ऐलान किया था कि वह बदला लेकर रहेगा और बुधवार को उसने अपना वादा पूरा कर दिया.

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में तनाव

हत्या की खबर मिलते ही बहसूमा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मृतक के चचेरे भाई विक्की की तहरीर पर प्रदीप और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने प्रदीप के घर दबिश दी, लेकिन वो फरार मिला. आशंका है कि वो अपने साथियों के साथ कहीं छिप गया है. परिजनों के गुस्से और संभावित हंगामे को देखते हुए बहसूमा थाने पर हस्तिनापुर और फलावदा की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है. हत्यारोपी को पकड़ने के लिए स्वाट टीम सहित दो टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

28 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत से पहेल उसने करीब 30 सेकेंड का एक वीडियो अपने पिता को भेजा जिसमें वह कह रही है कि उसे आकर ले जाएं, अन्यथा उसका पति उसे मार देगा।

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *