Breaking News

बरेली में मुस्लिम सहेलियों ने एक 16 साल की हिंदू सहेली को जाल में फंसा नशीला पदार्थ देकर सगे भाई से यौन शोषण करवाया।

बरेली: कहते हैं कि दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो इंसान के जीवन में सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन जब कोई दोस्त धोखा दे तो इंसान बिखर जाता है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बरेली से सामने आया, जहां 2 मुस्लिम सहेलियों ने एक 16 साल की हिंदू सहेली को नशीला पदार्थ देकर अपने सगे भाई से उसका यौन शोषण करवाया।

मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2 मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू सहेली को नशीला पदार्थ दिया और फिर अपने सगे भाई से उसका यौन शोषण करवाया। पीड़ित हिंदू लड़की के पिता की शिकायत के बाद 2 मुस्लिम सहेलियों, उनके भाई और माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने हिंदू लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया या पुलिस को शिकायत दी तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया है और बाकी मौके से फरार हैं। इस घटना से पीड़ित के परिजनों में आक्रोश है और वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सीओ का सामने आया बयान

सीओ ने बताया, “15 फरवरी 2026 को तहरीर मिली कि दिनांक 14 फरवरी 2026 को 16 वर्षीय पुत्री के साथ युवक के द्वारा जबरदस्ती बुरा काम किया गया और इसमें अभियुक्त के माता-पिता व 2 बहनों द्वारा उसका अपहरण भी किया गया। इस दौरान परिजनों ने बुरा काम करने में सहयोग किया। इस तहरीर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

राजगढ़ का राजू साल 2004 में लापता होकर कश्मीर पहुंच गया, 22 साल बाद याददाश्त लौटने पर श्रीनगर के डॉक्टरों और कुपवाड़ा पुलिस की मदद से घर लौटा.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ऐसा चमत्कार हुआ है जिसे देख हर किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *