Breaking News

IMD WEATHER ALERT:मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में 5 दिनों तक होगी बारिश .

IMD WEATHER ALERT: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला तो आने वाले दिनों में बरसात भी होने वाली है।

मौसम विभाग ने बताया है कि चार फरवरी तक यानी कि पांच दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश होने वाली है। इसमें 31 जनवरी और एक फरवरी को कई राज्यों में काफी तेज बरसात होगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान 7-12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के नजीजाबाद में आज न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

 

अगले पांच दिनों के मौसम की बात करें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, बर्फबारी का भी अलर्ट है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में आज और कल उत्तराखंड में कल भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। वहीं, कुछ इलाकों में तीन और चार फरवरी को भी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा में 31 जनवरी और उत्तराखंड में एक फरवरी को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में दो फरवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में एक से तीन फरवरी के बीच बहुत घने कोहरे का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राहत की बड़ी बात यह है कि अगले पांच दिनों तक कहीं भी देश में कोल्ड डे की स्थिति नहीं रहने वाली है।

 

About admin

admin

Check Also

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) का प्रयास असफल, IIT कानपुर बुधवार को फिर से प्रयास करेगा, दिल्ली में क्यों सफल नहीं हो पाई क्लाउड सीडिंग? IIT कानपुर ने बताई वजह

दिल्ली में इन दिनों लोग वायु प्रदूषण के कारण खासे परेशान हैं. इससे लोगों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *