Breaking News

मुंबई के बायकुला स्थित जय कृपा टावर में एक 18 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई के बायकुला ईस्ट में बुधवार (11 फरवरी) को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां जय कृपा टावर में लिफ्ट गिर गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और BMC वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा.

जानकारी के मुताबिक 18 मंजिला रिहायशी इमारत की चौथी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा केबल फेल होने की वजह से हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे यह घटना रात करीब 10 बजे हुई. हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया.

केबल फेल होने के कारण हआ हादसा

यह घटना बायकुला के घोड़पदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टावर में हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट का केबल फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. वहीं की सूचना नियंत्रण कक्ष को मिलते ही मुंबई दमकल विभाग (MFB), मुंबई पुलिस, बेस्ट (BEST), 108 एम्बुलेंस सेवाएं और स्थानीय बीएमसी वार्ड के कर्मचारी बचाव और राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुंचे,

घटना में 5 लोग जख्मी

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. तीन घायलों – कल्पिता पवार (38), यश बालविकार (24) और उषा गुप्ता (56) – का जेजे अस्पताल में ओपीडी के आधार पर इलाज किया गया और उनकी हालत स्थिर है. वहीं जमुना प्रसाद शिवहरे (50) नामक महिला को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत भी स्थिर है. शिल्पा मोरे (54) को जसलोक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ओपीडी में इलाज हुआ और वो भी स्थिर बताई जा रही हैं

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

मुजफ्फरनगर: पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश अमजद ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, 9 एमएम कार्बाइन, पिस्टल, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमजद का एनकाउंटर कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *