Breaking News

दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में, नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन 22 फरवरी (रविवार) को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में सिमट गया है। नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक सफर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 22 फरवरी (रविवार) को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

पहले लगता था 2-3 घंटे का समय

एक समय था जब दिल्ली से मेरठ पहुंचना, किसी चुनौती से कम नहीं था। मेरठ जाने पर मोदीनगर और मुरादनगर के जाम की वजह से 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता था, लेकिन नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन ने अब इस सफर को मिनटों में बदल दिया है। नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन के कुछ स्टेशन का उद्घाटन करीब डेढ़ साल पहले किया गया था।

82 किलोमीटर तक का है सफर

इन स्टेशन पर पर ट्रेन चल रही थी, लेकिन अब सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरा 82 किलोमीटर का सफर 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

अब 1 घंटे में पूरा होगा ये सफर

इसके अलावा 22 फरवरी को मेरठ की लोकल मेट्रो का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा, जो मेरठ शहर में 21 किलोमीटर तक चलाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की लागत 30 हजार करोड़ से ज्यादा आई है। वहीं, 82 किलोमीटर का ये सफर 1 घंटे में पूरा हो जाएगा।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

बांदा अदालत ने बाल यौन शोषण और डार्क वेब पर अश्लील सामग्री बेचने के जघन्य मामले में चित्रकूट के रामभवन कुशवाहा और उनकी पत्नी दुर्गावती को मौत की सजा सुनाई

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक दिल दहला देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *