Breaking News

केरल के वायनाड में कई इलाकों में आज सुबह 6 बजे से 48 घंटों के लिए कर्फ्यू लगा

वायनाड: चुनाव माहौल के दौरान वायनाड काफी चर्चा में रहता है। हालांकि अब बिना किसी चुनाव के भी वायनाड एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि केरल के वायनाड में कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में आज सुबह 6 बजे से ही 48 घंटों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां एक बाघ ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद से उसे पकड़ने के बाद लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

आज सुबह 6 बजे से कर्फ्यू

दरअसल, केरल के वायनाड में अधिकारियों ने 47 वर्षीय महिला पर एक बाघ के जानलेवा हमले के बाद रविवार को माननथवडी नगर पालिका के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। महिला पर हमले की घटना के बाद से बाघ को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। अब बाघ को मारने की योजना बनाई जा रही है। वन मंत्री ए के शशींद्रन ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसके बाद बाघ को आदमखोर घोषित कर दिया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 27 जनवरी सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाएगा।

बाघ के हमले से महिला की मौत

बता दें कि मनाथवाडी क्षेत्र के ‘प्रियदर्शिनी एस्टेट’ में शुक्रवार सुबह अनुसूचित जाति की महिला राधा जब कॉफी तोड़ रही थी, तभी बाघ ने उसपर हमला कर दिया है। बाघ के हमले से महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद स्थानीय लोग वन अधिकारियों के आधार शिविर के बाहर इकट्ठा होकर बाघ को मारने की मांग करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।

स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

हालांकि वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य वन्यजीव वार्डन प्रमोद जी कृष्णन ने शुक्रवार को आदेश दिया था कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार बाघ को पिंजरे में बंद करने या बेहोश करने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं, ऐसा नहीं हो पाने पर उसे गोली मार दी जाए। 

About admin

admin

Check Also

MP RISE 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम में कहा रतलाम में भी जेट विमान लैंड करेंगे, कहा पर्यटन विभाग के अंतर्गत कालका माता प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा.

Madhya Pradesh GOVT.: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम में आयोजित एमपी रीजनल इंडस्ट्री स्किल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *