Breaking News

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर इन दिनों तमाम ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में मणिशंकर अय्यर ने केरल में पिनरई विजयन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने विपक्षी सरकार के तमाम कामों की तारीफ भी की थी। इसे लेकर पहले से ही कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ था। वहीं अब मणिशंकर अय्यर ने एक और बयान दे दिया है, जिसके जरिए उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में कहा है कि वह ‘राहुलवादी’ नहीं हैं।

मैं राहुलवादी नहीं

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा, “डॉ. अंबेडकर की जीवनी ‘ए पार्ट बट अपार्ट’ है। बस इतना ही मैं कह सकता हूं। राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं। इसलिए, मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।” जाहिर सी बात है कि अब मणिशंकर अय्यर के इस बयान से कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से उथल-पुथल तेज हो गई है।

 

 

मणिशंकर ने की सरकार की तारीफ

बता दें कि हाल ही में सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने सत्ताधारी LDF सरकार के पंचायती राज मॉडल की भी तारीफ की थी। अय्यर ने विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट नाम के इंटरनेशनल सेमिनार में कहा, ‘मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिनके बारे में मुझे यकीन है कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे, मैं केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज राज्य बनाने की अपनी अपील दोहराता हूं।’  हालांकि, कांग्रेस ने अय्यर की बातों से खुद को अलग करते हुए कहा कि वे पर्सनल तौर पर कही गई थीं। बता दें कि केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मणिशंकर अय्यर की बगावत कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

राजगढ़ का राजू साल 2004 में लापता होकर कश्मीर पहुंच गया, 22 साल बाद याददाश्त लौटने पर श्रीनगर के डॉक्टरों और कुपवाड़ा पुलिस की मदद से घर लौटा.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ऐसा चमत्कार हुआ है जिसे देख हर किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *