कोलंबो: श्रीलंका में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ और बारिश संबंधी अन्य घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग लापता हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर फैसला मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
RB News World Latest News