Breaking News

Chandrayaan-4:इसरो ने अपना अगला मिशन चंद्रयान-4 2028 में लॉन्च कर सकता है,डॉ. निलेश देसाई ने दी जानकारी

Chandrayaan-4:चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 mission) की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (Indian Space Research Organization) अब चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) को भेजने की तैयारी कर रही है।

चंद्रयान-4 को 2028 में भेजा जाएगा। इस मिशन द्वारा चंद्रमा से चट्टान लाया जाएगा।

इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक डॉ. निलेश देसाई ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से कहा है कि अगला मिशन चंद्रयान-4 2028 में लॉन्च किया जाएगा। इसे LUPEX मिशन नाम दिया गया है। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को अभूतपूर्व सफलता मिली है। इसकी उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए चंद्रयान-4 भेजा जाएगा। अगर यह सफल रहा तो भारत दुनिया का चौथा देश होगा जिसके पास चंद्रमा की सतह से सैंपल लाने की क्षमता होगी।

 

इसरो की योजना 2040 तक चांद पर इंसान भेजने की है। निलेश देसाई ने कहा, ‘चांद पर इंसान बेजने के लिए हमारे पास अगले 15 साल हैं।’ चंद्रयान-4 को भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा जाएगा। यहां से चट्टान का सैंपल धरती पर लाया जाएगा ताकि उसका विस्तार से अध्ययन हो सके। इससे पता चलेगा कि चांद पर किस तरह के संसाधन (जैसे-पानी) हैं। इससे भविष्य में चांद पर इंसानी बस्ती बनाने में मदद मिलेगी।

 

350 किलो का रोवर ले जाएगा चंद्रयान-4

चंद्रयान-4 अपने साथ 350 किलो का रोवर ले जाएगा। यह चंद्रयान-3 के साथ भेजे गए रोवर की तुलना में अधिक दूरी तक खोजबीन कर सकेगा। लैंडर चंद्र क्रेटर के खतरनाक किनारों की जांच करेगा। ये क्षेत्र अभी तक अज्ञात है। चंद्रयान-4 को संभवत: भारत के हेवी-लिफ्ट जीएसएलवी एमके III या एलवीएम3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। मिशन की सफलता नमूनों को सुरक्षित रूप से प्राप्त करने और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने पर निर्भर करती है। यह तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए दो लॉन्च की जरूरत होगी। पहला लॉन्च धरती से चांद की ओर और दूसरा चांद से धरती की ओर होगा।

 

About ARYAN CHAUDHRI

ARYAN CHAUDHRI
Additional Chief Editor Mo. NO.-06390315006 Email - mr.aryan8005@gmail.com 1.Contact for Advertisement. 2.Contact for Latest News Update of your area. 3.Contact for Join Our Channel. 4.We are 24×7 hours with you.

Check Also

देश में जाति जनगणना की जरूरत क्यों? जानें कब हुई थी शुरुआत

मोदी सरकार की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार को जाति गणना को आगामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *