लंदन: इंग्लैंड के साउथ पोर्ट में बच्चों की डांस क्लास में किए गए चाकू से हमले में 3 बच्चियों की मौत की वजह से फैले अक्रोश ने लोगों को सड़कों पर ला दिया। भड़के लोगों ने इंग्लैंड में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। इंग्लैंड और उत्तरी आयरलैंड के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके बाद पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया। सरकार ने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है, जिनके बारे में कहा गया है कि वे अव्यवस्था फैलाने के लिए तीन लड़कियों की हत्या के बहाने फायदा उठा रहे हैं।
RB News World Latest News