Bharat jodo yatra:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर पहुंची है। यहां से यात्रा पनचक्की चौराहा, नरौना माल रोड चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा गणेश मंदिर होते हुए घंटाघर पहुंची.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार सुबह उन्नाव पहुंची
कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को शास्त्री पार्क में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था मगर वह किसी कारण वश यहां नहीं उतरे।
राहुल गांधी शास्त्री पार्क के सामने खुली जीप से पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। राहुल उनका अभिवादन करते हुए बढ़ते रहे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर के बाईपास स्थित आवास विकास में दाखिल हुई और हरदोई पुल, बड़ा व छोटा चौराहा, गांधी नगर तिराहा होते हुए कानपुर रवाना हो गई। उन्नाव सीमा में बनी से शुक्लागंज तक राहुल ने कहीं भी जनता को संबोधित नहीं किया। कांग्रेसियों की भीड़ अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखी।
शहर के मगरवारा चौकी के अकरमपुर गांव में शिवम अवस्थी ने समर्थकों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान तीस मिनट तक राहुल वहां रुके और चाय भी पी। उसके बाद शिक्षक नेताओं से मुलाकात की। स्कूल जा रही प्रियम्बदा कुशवाहा के साथ फोटो खिंचवाई।
उन्नाव के मरहला चौराहे पर रैली के बीच पकड़ा गया ड्रोन!
राहुल गांधी का काफिला उन्नाव शहर से गंगागाट के सहजनी तिराहा से मरहला चौराहा पहुंचा। यहां पर चंद सेकेंड के लिए राहुल का काफिला रुका और उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
इस दौरान ड्रोन कैमरे पर राहुल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा दस्ते की निगाह पड़ी। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। युवक को ड्रोन कैमरे सहित पुलिस ने पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जाने की बात कही जा रही है। राहुल गांधी अपनी जीप से कहीं भी नहीं उतरे और अभिवादन करते हुए सीधे कानपुर की ओर निकल गए।
राहुल और अजय राय की होर्डिंग में महाभारत का दृश्य
उधर, राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेसी नेता ने लगाई राहुल गांधी और अजय राय की होर्डिंग में महाभारत का दृश्य दिखाया। होर्डिंग में राहुल गांधी श्रीकृष्ण के रूप में रथ चलाते हुए और अजय राय रथ में अर्जुन के रूप में दिख रहे हैं। झाड़ी बाबा पड़ाव चौराहा व पनचक्की चौराहा के बीच इसे लगाया गया था।
40 से अधिक जगह हुआ स्वागत
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कार्यकर्ता व जोश से भरी महिलाओं ने नारेबाजी कर माहौल को कांग्रेसमय किया। राहुल का घंटाघर आते समय पहले झाड़ी बाबा पड़ाव से यहां तक बीच में 40 से अधिक जगह स्वागत किया गया।
राहुल गांधी ने कानपुर में के 10 मिनट की जनसभा।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कानपुर पहुंचे राहुल गांधी ने दस मिनट की जनसभा भी की। इसमें कहा कि मोदी जी नहीं चाहते कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का विकास हो और ये आगे बढ़ें। कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा कि पिछली यात्रा जो हम लोगों ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली थी उसमें एक संदेश निकलकर आया था कि नफरत के बाजार में मोहब्ब्त की सजी दुकान। अब इस न्याय यात्रा में वही मोहब्बत और लगाव देखने को मिल रहा है। पेपर लीक और सरकारी नौकरियां न मिलने से युवा हताश हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग चाहे जितना चिल्ला लीजिए, शोर मचा लीजिए, नौकरियां अभी नहीं मिलने वाली। घंटा घर चौराहे पर दस मिनट के संबोधन में उन्होंने अंत में कहा कि युवा जोश, लोगों का समर्थन मिला है। मोहब्बत का पैगाम लेकर आप लोग आए। इसके लिए आपका आभार। धन्यवाद। यात्रा के बीच राहुल गांधी ने छात्र, युवा, कार्यकर्ताओं को बुलाकर फोटो खिंचवाई और हालचाल भी लिया।
टाटा, अंबानी, बिरला, इस देश के नए राजा है।
टाटा, अंबानी, बिरला, इस देश के नए राजा है। कहा कि आपको सताया जा रहा है।
सरकारी भर्ती एवं रोजगार पर क्या कहा _
भर्ती करते हैं, लेकिन पेपर लीक करा देते हैं। युवाओं से कहा जितना चिल्ला सकते हो चिल्लाओ, आपको रोजगार नहीं मिलेगा।
राहुल ने राम मंदिर आयोजन पर कही ये बात
नरेंद्र मोदी नहीं चाहते हैं कि पिछड़े, आदिवासी दलितों को आगे बढ़ाया जाए। राम मंदिर आयोजन में कितने दलित, आदिवासी और पिछड़े हैं। वहां आपने अंबानी को देखा, लेकिन दलित-पिछड़ों को नहीं देखा होगा। बता दें कि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चुक हुई है। एक ड्रोन भी पकड़ा गया है।
यह देश भाईचारे का है, मोहब्बत का है राहुल
गांधी ने कहा, ”हम सब जानते हैं कि यह देश नफरत का नहीं है। इसका इतिहास नफरत का नहीं है, इसके धर्म नफरत के नहीं हैं, इसकी भाषा नफरत की नहीं है, यह देश भाईचारे का है, मोहब्बत का है, एक दूसरे की इज्जत करने का है।” इससे पहले, राहुल की यात्रा उन्नाव पहुंची। इस दौरान सोहरामऊ से उन्नाव के बीच उन्होंने सड़क पर खडे़ लोगों का बस से ही हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्नाव शहर से निकलने के बाद और शुक्लागंज पहुंचने से पहले राहुल का काफिला अकरमपुर के पास कुछ देर के लिए रुका जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट की।