Breaking News

औरैया: औरैया का एक शख्स हवस में इतना अंधा हो गया कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 18 साल की लड़की के साथ रेप किया, लड़की के परिजनों को जानकारी तब मिली, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई, क्या है पूरा मामला?

औरैया: यूपी के औरैया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स हवस में इतना अंधा हो गया कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 18 साल की लड़की के साथ रेप किया। लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी तब मिली, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद परिजन सदमे में हैं।

औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दलित किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया लेकिन जब किशोरी को 3:30 महीने की प्रेग्नेंसी हुई तो परिजनों को इस बारे में पता लगा।

पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सारी जानकारी देते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी जो गर्भवती है, जोकि उसकी मां ने बताया है।

आरोपी पिंटू उर्फ अवधेश बाथम उम्र करीब 35 वर्ष ने उसके साथ पहले गलत काम किया था। जिससे वह गर्भवती हुई है। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। जबकि आरोपी पिछड़ी जाति का है।

पुलिस का सामने आया बयान

बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घटना तीन-चार महीने पुरानी है। दोनों पड़ोसी हैं। बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो मां ने पूछा यह क्या है तो उसने बताया पड़ोस का लड़का है, उसने शारीरिक संबंध बनाए थे। घर के पास खाली जगह पर दुष्कर्म किया था। आरोपी और पीड़िता के पिता का एक दूसरे के घर पर आना जाना था। पीड़िता करीब 3:30 महीने की गर्भवती है, आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

About admin

admin

Check Also

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी NSG 14 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मनाएगी, NSG की स्थापना कब हुई थी, क्यों बनाई गई? जाने

देश की सबसे आधुनिक और प्रशिक्षित कमांडो फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) अपना रेजिंग डे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *