Breaking News

यूपी में अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट जारी, देखे

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादले की लिस्ट जारी की गई है। अब 7 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। IPS बबलू कुमार को जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) लखनऊ नियुक्त किया गया है।

  1. उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध के पद पर कार्यरत थे।
  2. विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ के पद पर थे।
  3. अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) लखनऊ के पद पर थे।
  4. बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट थे।
  5. प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी बनाया गया। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ पर तैनात थे।
  6. एसम कासिम आबिदी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में कार्यरत थे।
  7. मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर थे।

यहां देखें लिस्ट-

आईपीएस अधिकारियों का तबादला

इससे पहले बुधवार को 17 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे, जबकि दो आईपीएस का तबादला आदेश में संशोधन किया गया है। यूपी में पिछले कुछ दिनों में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव कर रही है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें जल्द से जल्द नए पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About admin

admin

Check Also

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर पीडीए पर खेला दांव

लखनऊ: यूपी में कांग्रेस ने पार्टी ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *