Breaking News

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस के क्रैश, एयर एंबुलेंस में मरीज समेत 7 लोग सवार थे।

झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर एंबुलेंस रडार से गायब हो गई जिसके बाद एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद खबर सामने आई है कि रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई है। इसके झारखंड के चतरा में क्रैश होने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस एयर एंबुलेंस में मरीज समेत 7 लोग सवार थे।

डीजीसीए और एयरपोर्ट ने क्या बताया?

डीजीसीए के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई थी कि रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चार्टर विमान रडार से गायब हो गया है। वहीं, रांची एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया था कि एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी, इसका संपर्क अगले स्टेशन से स्थापित किया गया, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान का रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं हुआ। इसकी जानकारी राज्य को दे दी गयी है। सभी जरूरी एसओपी का पालन किया जा रहा है।

 

 

रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने दी जानकारी

PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये दुर्घटना सोमवार को शाम 7 बजकर 10 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के उड़ान भरने के बाद हुई है। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार के मुताबिक, 7 लोगों को रांची से दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास क्रैश हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।

क्यों क्रैश हुआ विमान?

दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एयरवेज की बतायी जा रही है। शाम को 7 बजकर 34 मिनट पर एयर एंबुलेंस का संपर्क एटीसी से टूट गया था। एयर एंबुलेंस को कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवरदीप सिंह चला रहे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एयर एंबुलेंस खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का शिकार हुई है। एसपी सुमित अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

विमान में कौन-कौन थे सवार?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, एयर एंबुलेंस किसी 41 वर्षीय संजय कुमार नामक मरीज को लेकर जा रही थी। संजय कुमार जल जाने की वजह से गंभीर स्थिति में थे। संजय कुमार देव कमल अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एयर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। उनके अलावा एयर एंबुलेंस पर सवार छह लोगों में रितेश कुमार, सचिन कुमार मिश्रा, डॉ विकास कुमार गुप्ता, अर्चना देवी और धुरू कुमार शामिल थे। इनमें एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ, दो अटेंडेंट और एक पायलट शामिल थे। किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

शादी का वादा कर लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराजः इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि दो पढ़े-लिखे बालिगों के बीच लंबे समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *