Breaking News

Aaj Ka Rashifal 13 September: गृह नक्षत्रो के अनुसार आज का पंचांग आपके लिए कैसा रहेगा दिन और कैसे आप अपना दिन बेहतर बना सकते है, जानने के लिए पढ़े

आज का मेष राशिफल:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कारोबार में नया पन लाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको बहुत लाभ होगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी आय इजाफा होगा। इस राशि के छात्र आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिये बड़े शहर जा सकते हैं। आज आप जमीन जायदाद से जुड़े काम को पूरा कर लेंगे। आज आप दोस्तों के साथ शाम को अच्छे से इंजॉय करेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का वृषभ राशिफल:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपके तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज ऑफिस में आपको प्रमोशन मिलने की ख़ुशी में घर पर पार्टी होगी। आज आप अधिक सोचने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , जिससे आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, जिसका काम जल्द ही कम्पलीट हो जायेगा।

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- इंडिगो

आज का मिथुन राशिफल:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगें, सभी आपकी तारीफ करेंगे और दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके काम की तारीफ होगी और आपको किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ अहम् फैसले लेंगे, जिससे उनका जीवन सहज और सुरक्षित हो सके। आज आपकी आय में इजाफ़ा होगा , जिससे परिवार में खुशियां आएंगी।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

आज का कर्क राशिफल:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियाँ देंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप बिजनेस के मामलें में किसी एक्सपर्ट की राय लें सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे

आज का सिंह राशिफल:

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप किसी कोर्स को करने के लिए किसी शिक्षक की सलाह ले सकते हैं, जिससे आपका कंफ्यूजन दूर होगा। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा और आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आयेगी, आज आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं। आज आपको सरकारी कार्यों में किसी करीबी की मदद कर सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर रहेगा।

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- नेवी-ब्लू

आज का कन्या राशिफल:

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप जरुरी कार्यों को पहले निपटाने की कोशिश करें। आज आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन का रिश्ता पहले से मजबूत बनेगा। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज आपको भाई – बहनों से प्यार मिलेगा , आप उनके साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का तुला राशिफल:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज मल्टीनेशनल कम्पनी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में इजाफा होगा और किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे लेकिन अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें। आज आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा तथा स्वास्थ के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का वृश्चिक राशिफल:

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे और आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी तथा व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी और नए क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आप शाम का समय से दोस्तों के साथ अच्छे से इंजॉय करेंगे।

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

आज का धनु राशिफल:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ बात कर सकते हैं। आज आपको घर के बडों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके अधिकतर काम बनेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा | आज नयी नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा, आप खरीददारी करने का मन बनायेंगे।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच

आज का मकर राशिफल:

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। आज आप अपने ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मन बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले आप जगह का परीक्षण कर लें। आज बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें , आज आपको ध्यान से काम करने की आवश्यकता है।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

आज का कुंभ राशिफल:

आज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनके माध्यम से आप तरक्की करेंगे। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बखूबी निभायेंगे। आज बडों की बात ध्यान से सुनें और उस पर अम्ल करने का प्रयास करें। आज आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी और कस्टमर के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे।

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- ओरेंज

आज का मीन राशिफल:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज ऑफिस में कर्मचारी मन लगाकर काम करेंगे, लेकिन बॉस होने के नाते आपको सबके प्रति स्नेह पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। आज आप समझदारी से बातों को समझेंगे और उसी अनुरूप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और कुछ जानकार व्यक्तियों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी।

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

About admin

admin

Check Also

Aaj Ka Rashifal 31 December: गृह नक्षत्रो के अनुसार आज का पंचांग आपके बारे में क्या बता रहा है जानने के लिए पढ़े, साथ ही जाने कैसे आज का दिन आप बेहतर बना सकते है.

31 दिसंबर अपने भीतर अंत का एक शांत सा भार लेकर आता है. वृषभ राशि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *