Breaking News

रायबरेली में एक कुम्हार को इनकम टैक्स विभाग की तरफ से 1 करोड़ 25 हजार का नोटिस मिला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कुम्हार को इनकम टैक्स विभाग की तरफ से 1 करोड़ 25 हजार का नोटिस मिला है। यह कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। कुम्हार का नाम मोहम्मद शहीद है। वह पढ़ा-लिखा नहीं है। उसे डाक के जरिए यह नोटिस मिला है। उसने जब किसी और से नोटिस पढ़वाया तो उसे पता चला कि उसे एक करोड़ 25 हजार रुपये का टैक्स देना है।

कुम्हार का परिवार हरचंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मिट्टी के बर्तन बनाकर गुजर-बसर करता है। नोटिस मिलने के बाद परिवार सदमे में है। कुम्हार को जीएसटी का 1 करोड़ 25 हजार 297 रुपये का नोटिस मिला है। यह नोटिस केंद्रीय माल एवं सेवा कर व केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वैशाली प्रभा मंडल हाजीपुर से जारी हुआ है।

पुश्तैनी कुम्हार है परिवार

मोहम्मद शहीद का परिवार पुश्तैनी तौर पर कुल्हड़, मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाता आ रहा है। इसी के जरिए वह अपना गुजारा करते हैं। मोहम्मद शहीद ने खुद को साजिश और धोखाधड़ी का शिकार बताया है। उनका कहना है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाई गई है। उन्होंने किसी के साथ पार्टनरशिप या बड़े कारोबार से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है। रघुवीरगंज बाजार का रहने वाले मोहम्मद शहीद का घर भी बेहद सामान्य है। उसके घर और काम करने की जगह को देखकर आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। अनपढ़ व्यक्ति के लिए करोड़ों का लेनदेन करना संभव नहीं है।

 

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

दिल्ली: गांधी नगर इलाके में एक विधवा महिला के सास और ससुर ने नकली चाबी बनवाकर उसके कमरे से लाखों के सोने-चांदी और हीरे के गहने और करीब 3.40 लाख कैश चोरी कर लिए.

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक विधवा महिला के सास और ससुर ने नकली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *