Breaking News

28 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौत से पहेल उसने करीब 30 सेकेंड का एक वीडियो अपने पिता को भेजा जिसमें वह कह रही है कि उसे आकर ले जाएं, अन्यथा उसका पति उसे मार देगा।

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उसके ससुराल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब मृतका का करीब 30 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया। हालांकि यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसे नजराखातून ने अपने पिता अल्ताफ हुसैन को भेजा था

‘मुझे कुछ भी होता है तो जिम्मेदारी शाहरुख की होगी’

वीडियो में वह अपने पिता से गुहार लगाते हुए कह रही है कि उसे आकर ले जाएं, अन्यथा उसका पति शाहरुख उसे मार देगा। उसने पति पर प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। वीडियो में नजराखातून कह रही है, “पापा आकर ले जाओ, नहीं तो शाहरुख मार डालेगा। फोन तोड़ दिया है और बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी। मुझे बहुत ज्यादा डिप्रेशन में डाल दिया है।”

सुपुर्दे खाक की तैयारी के बीच पहुंचे परिजन

मृतका के देवर शाहबाज ने फोन के जरिए उसके पिता को मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता जिला जालौन से अन्य परिजनों के साथ गोंडा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव के सुपुर्दे खाक की तैयारी की जा रही थी। पिता अल्ताफ हुसैन ने इसका विरोध करते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर इनकार किए जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सामने आया वीडियो-

पति समेत पांच पर गंभीर आरोप

मृतका के पिता ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या कहा?

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सामने आए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About Manish Shukla

Manish Shukla
मैं मनीष शुक्ला RBNEWS PVT LTD नेटवर्क में मुख्य संपादक एवं डायरेक्टर हूं. मीडिया उद्योग में 4 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर पाठको को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली खबरों को सत्यतापूर्वक पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं यु.पी., एम.पी., बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सरकार की राजनीतिक व अपराधिक घटनाओं, एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ कुछ इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं.

Check Also

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर, प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉंग से मुलाकात कर उनके साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री लॉरेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *