Breaking News

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में ओयो होटल में महिला की गला घोंट कर हत्या कर पुलिस को खुद हत्या की जानकारी दी

भारत के विभिन्न इलाकों में एक के बाद एक अपराध की खबरें सामने आती रहती हैं। पुलिस अपराध होने के बाद जांच करती है और अपराधी को पकड़ती है। हालांकि, एक केस ऐसा भी सामने आया है जहां शख्स महिला मित्र की हत्या के बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल, ये घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। यहां एक शख्स ने ओयो होटल के कमरे में अपनी महिला मित्र की गला दबाकर हत्या कर दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले को।

होटल में महिला का शव बरामद

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में एक महिला की ओयो होटल में गला दबाकर उसके दोस्त ने हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर पुलिस को इस हत्या की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और उसने होटल में महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के शब का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्यों कर दी हत्या?

इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्यारे ने अपनी महिला दोस्त की हत्या कर दी और इसकी जानकारी खुद थाने आकर दी। हत्यारे ने पूछताछ में बताया कि महिला उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी और 5 लाख रुपये मांग रही थी। पैसे न देने पर महिला हमेशा युवक को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसलिए युवक ने उसे मार डाला।

शादीशुदा थी महिला

फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोरांव थाना इलाके के एक ओयो होटल का है। जानकारी के मुताबिक महिला सुमन देवी शादीशुदा थी और अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी।

About admin

admin

Check Also

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 2-2 EPIC नंबर के विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे, चुनाव आयोग ने एक बार फिर उनसे अपना मतदाता पहचान पत्र जमा कराने को कहा

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 2-2 EPIC नंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *