हनोईः यागी तूफान जाते-जाते चीन और वियतनाम से लेकर एशिया के कई देशों में तबाही मचा गया। यागी की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसने एशिया के कई देशों में बड़े-बड़े पेड़ों और मकानों को जड़ से उखाड़ डाला। साथ ही दर्जनों लोगों की जान ले ली। अभी भी विभिन्न देशों में कई दर्जन लोग लापता हैं। दक्षिणी चीन में तबाही मचाने के बाद यह तूफान वियतनाम की राजधानी हनोई तक पहुंच गया। यहां कम से कम से 3 लोगों की मौत के बाद आज रविवार कोर यागी टाइफून कमजोर पड़ गया है। इससे अब लोग राहत की सांस ले सकते हैं।
