लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से अपने बीमार पति को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही महिला के साथ एंबुलेंस में छेड़खानी और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला अपने पति को लेकर एंबुलेंस से सिद्धार्थनगर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एंबुलेंस चालक के सहयोगी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने वापस लखनऊ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एंबुलेंस भी सीज कर दी गई है। वहीं एंबुलेंस चालक अभी फरार चल रहा है। महिला ने एंबुलेंस चालक पर पति का मास्क हटाने और गाड़ी से फेंकने का आरोप लगाया है। इस घटना में महिला के पति की मौत हो गई है।
RB News World Latest News
