रांची: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वे चंपई सोरेन की जगह एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले गठबंधन के नेता चुने जा सकते हैं और सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के कहना है कि आज देर शाम 8 बजे चंपई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
