लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। वहीं यूपी की 13 लोकसभा सीटों के लिए भी आज मतदान किया जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए चेतावनी जारी की है। दरअसल अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भाजपा जनता के रास्ते में न आए, वोट डालने से किसी को न रोके। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर भाजपा को चेतावनी दी है।
