Breaking News

दिल्ली: तिलक नगर के फ्यूशन कार के शोरूम चलाई गई गोलियां: फायरिंग के दौरान 2 लोगों के घायल

दिल्ली के एक इलाके में कार शोरूम पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर के फ्यूशन कार (fussion Cars) के शोरूम गोलियां चलाई गई हैं। बदमाशों ने शो रूम पर कई राउंड गोलियां दागी हैं। इस फायरिंग के दौरान 2 लोगों के घायल होने के सूचना है। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

फ्यूशन कार के शोरूम...- India TV Hindi

एक ग्राहक को लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर गोलीकांड में दो लोगों को गोलियां भी लगी है। घायलों में एक शख्स फ्यूजन कार्स का कस्टमर था और दूसरा कर शोरूम के साथ में बैंक में काम करता है। सूत्रों के मुताबिक, एक बाइक पर तीन हमलावर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने कार शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी जिसमें एक्सटॉर्शन मनी यानी फिरौती की रकम लिखी हुई थी और उसके बाद शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

पुलिस ने दी जानकारी

मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, थाना तिलक नगर इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। जिस प्रतिष्ठान पर गोली चलाई गई है उसका नाम फ्यूजन कार्स, गणेश नगर, तिलक नगर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शीशे की ओर और हवा में निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई गई हैं। कांच टूटने से कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आगे के डिटेल पर गौर किया जा रहा है, कार्रवाई की जा रही है

About admin

admin

Check Also

असम: विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में बिना लड़े ही भाजपा की बंपर जीत, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी

असम में विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। पार्टी को ये जीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *