Breaking News

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए बरेली पहुंचे, बरेली के झुमके और सुरमे का जिक्र करते हुए भाजपा पर खूब निशाना साधा

बरेली लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बरेली के झुमके और सुरमे का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों का एक गाना है, जो बहुत चर्चित है। ‘बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे’। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का अहंकार जनता गिरा देगी। बरेली वालों इस बार बरेली का सुरमा लगाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देना। अखिलेश यादव ने इस दौरान जमसबा में आए सभी नेताओं, जनता और मीडिया को आभार भी व्यक्ति किया।

अखिलेश यादव ने की चुनावी सभा

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि तीसरे चऱण के लिए मतदान होने जा रहा है। इस चरण में बरेली से लेकर मैनपुरी तक चुनाव हो रहा है। इस चरण में इंडी गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि हम 100 फीसदी सीटें जीत रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बरेली की जनता ने इस बार मन बना लिया है। भाजपा का अहंकार जो आसमान छू रहा है, उसे गिराने का काम बरेली की जनता करेगी। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बरेली का सुरमा पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस बार भाजपा के लोगों को सुरमा लगाकर विदा करने का काम बरेली वाले करेंगे।

भाजपा पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 हमारे और आपके भविष्य के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य का भी चुनाव है। ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। कभी समुद्र मंथन हुआ था, इस बार चुनाव में मंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धर्म की बात करते हैं। लेकिन उन्हें सबसे पहले बात करनी चाहिए कि 60 लाख बच्चों के भविष्य को सरकार ने बर्बाद कर दिया। नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। नौकरियां राज्य में हैं नहीं, रोजगारा नहीं और भाजपा चाहती है लोगों का ध्यान हटाना लेकिन हम ध्यान को हटने नहीं देंगे।

About Manish Shukla

Check Also

दुबई की एक बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया, जिसमें तेलंगाना के दो लोगों की मौत और तीसरा घायल

दुबई की एक बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *